रामपुर में दलितों के मकानों को गिरवाने की साजिश रचने और उन पर मुस्लिम धर्म स्वीकार करने का दबाव डालने वाले प्रदेश के काबीना मंत्री आजम खां का भाजपाइयों ने पुतला फूंका।
नगराध्यक्ष अनिल वाजपेयी के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता प्रदेश सरकार और आजम खां के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां नगराध्यक्ष वाजपेयी, महामंत्री पंकेश मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुल सिंह चौहान आदि ने सपा सरकार पर मजहब के नाम पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि आजम खां ने घिनौनी राजनीति बंद नहीं की तो भाजपा उसे करारा जवाब देगी। दलितों पर किसी कीमत पर जुल्म नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने आजम खां का पुतला फूंक दिया। पुतला फूंकने वालों में राम निवास गौतम, छंगेलाल राठौर, शिव शर्मा, शिव कुमार सक्सेना, आकाश गुप्ता, शानू कुरैशी, रेहान इदरीशी, आशीष मिश्रा, इंद्रेश पांडेय, मोनू कुरैशी, गौरव शर्मा, सुनील सैनी, राजेश गंगवार आदि शामिल रहे।