फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किसान रैली’ सफल बनाने के लिए निकाली पदयात्रा

Wed, 15 Apr 2015 08:10 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रांतीय आह्वान पर कांग्रेसियों ने शहर में जनसंपर्क यात्रा निकाली। दिल्ली में 19 अप्रैल को होने वाली ‘विशाल किसान रैली’ सफल बनाने के लिए जनसंपर्क पदयात्रा निकाली गई। यात्रा का समापन खिरनीबाग में हुआ।
विज्ञापन

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अध्यक्ष तस्नीम अली खां के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा के मुख्य अतिथि पार्टी के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने सभी का उत्साहवर्धन किया। यात्रा कांग्रेस कार्यालय से दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई, जो सदर बाजार, पंखी चौराहा होते हुए खिरनीबाग स्थित पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा के पास समाप्त हुई, जहां पर बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस दौरान एक सभा भी की गई। जिलाध्यक्ष मिश्रा और पूर्व विधायक चेतराम ने कहा कि एक ओर किसान बेमौसम बारिश से बर्बाद हो चुका है। वहीं मोदी सरकार किसानों की जमीन भी भूमि अधिग्रहण बिल पारित करके छीनना चाहती है। शहर अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा लाया गया किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण बिल किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी, कांग्रेस सेवा दल के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, शहर सचिव ममता सिंह, कृष्ण विनोद मिश्रा, अहमद अली खां, निरंजन गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें