फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दहशत में भाजपा मंडल अध्यक्ष का परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। भाई की हत्या के बाद अब भाजपा मंडल अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने से नेता और उनका परिवार दहशत में है। मंडल अध्यक्ष के अनुसार पुलिस उल्टा उन्हें ही रिपोर्ट दर्ज हो जाने की बात कहकर टरका रही है।
विज्ञापन

गांव लखनापुर निवासी भाजपा के पुवायां ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार का कहना है कि पुरानी रंजिश में जान से मारने की धमकी दिए जाने और धमकी के साक्ष्य सहित पुलिस को तीन अगस्त को तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। दूसरी बार फिर धमकी मिलने पर उन्होंने आठ अगस्त को पुलिस को दूसरी तहरीर दी, इस पर पुलिस ने उनसे कह दिया कि यदि तुम रिपोर्ट दर्ज कराओगे तो दूसरा पक्ष भी रिपोर्ट दर्ज कराएगा। पुलिस के रवैये से वह और परिजन परेशान हैं। कुछ वर्ष पहले उनके भाई की हत्या की जा चुकी है, इसके बाद भी पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।
राजेश कुमार ने कहा कि यदि उनके साथ कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। वह एसपी से मिलकर पुवायां पुलिस के व्यवहार की शिकायत करेंगे। इस मामले में सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि भाजपा नेता से बात की जाएगी और धमकी दी गई है तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें