शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र की साउथ सिटी कॉलोनी निवासी भाजपा के जिला मंत्री रितेश कुमार ने दो लोगों पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में बताया कि वह प्रापर्टी डीलर और पेट्रोल पंप स्वामी हैं। 20 जुलाई की शाम चार बजे तिलहर क्षेत्र के गांव नगरिया व हाल निवासी गांव बनवारी के सत्यप्रकाश गंगवार ने मोबाइल फोन कर अभद्रता की। इसके बाद रात 9:20 मिनट पर दोबारा आरोपी ने फोन कर गालियां दीं। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर सत्यप्रकाश व उसके साथी प्रदीप गंगवार ने अभद्रता की। कहा कि जिस दिन तिलहर व पंप की ओर दिखाई दिए तो जान से मार देंगे। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद