फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पांच लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर तोड़ा रिश्ता, बदनाम करने की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर रिश्ता तोड़ने का मामला सामने आया है। एक मोहल्ले के व्यक्ति ने गुजरात के अहमदाबाद जिले के निनयनगर ग्रीन सिटी निवासी वैभव सोनी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी से शादी करने के लिए वैभव सोनी अपनी मां मंजू, मौसी शीतल, सौतेले पिता सुभाष और दोस्त जीतू के साथ आए थे। बेटी को पसंद करने के बाद 26 मई को एक होटल में गोदभराई की रस्म अदा दी गई। इसमें करीब एक लाख रुपया खर्च हुआ। अचानक उन लोगों ने पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि छह जुलाई को वैभव सोनी ने बेटी को फोन कर कहा कि पांच लाख रुपया नहीं दिया तो शादी नहीं करेंगे। बेटी को गालियां देते हुए बदनाम करने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें