फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 60 अंकों के साथ बिस्मिल टीम ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
डायट में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते अति​थि। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, ददरौल में डीएलएड प्रशिक्षुओं की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसे दस चरणों और तीन टीमों में बांटकर कराया गया। प्रतियोगिता में बिस्मिल टीम ने 60 अंक प्राप्त कर पहला और कल्पना चावला टीम ने दूसरा स्थान पाया। लक्ष्मीबाई टीम ने तृतीय मुकाम पाया।
विज्ञापन

सुबह में हुई प्रतिभागियों में इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, उत्तर प्रदेश विशेष, साहित्य, कला, विज्ञान आदि क्षेत्रों से विविध प्रकार के प्रश्न पूछे गए। कार्यक्रम में डीएलएड 2024 और 2025 बैच के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में संदीप कुमार, प्रद्युम्न कुमार यादव, सतवीर यादव, विश्वास अवस्थी, सौरभ, सोनाली देवल, संध्या गंगवार, महाविश, पूजा मौर्य, श्रद्धा गुप्ता आदि ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रशिक्षण प्रभारी बीएल मौर्य ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता जमाल अख्तर, डॉ. राकेश कुमार पटेल, अजीत कुमार मिश्रा, अमन कुमार, वरुणा उपाध्याय, अतुल कुमार शुक्ला, टीआर गंगवार, अंजनी कुमार भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें