फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गणित के सवालों में उलझकर परेशान हो गए छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
मोहल्ला अंटा ​स्थित केंद्र से सीबीएसई की परीक्षा देकर निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीबीएसई में बारहवीं में गणित की परीक्षा को लेकर चिंतित छात्र-छात्राओं के प्रश्नपत्र देखकर पसीने छूट गए। गणित के सवालों ने उन्हें उलझाकर रख दिया। कठिन प्रश्नपत्र होने के चलते कुछ विद्यार्थियों के प्रश्न भी छूट गए।
विज्ञापन

सोमवार को तक्षशिला स्कूल, एसएसएमवी, केवी वन व टू समेत नौ केंद्रों पर परीक्षा हुई। विद्यार्थियों की तलाशी लेने के बाद सीसी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई गई। प्रश्नपत्र को देखकर छात्र-छात्राएं परेशान हो उठे। तीन सेट में प्रश्न पूछे गए थे। इनमें एक सेट तो आसान लगा, लेकिन दो सेट के प्रश्नों को हल करने में उनके पसीने छूट गए।
केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि एनसीईआरटी आधारित प्रश्न नहीं पूछे गए थे। कई प्रश्नों की भाषा ही समझ नहीं आई। इसके चलते उनके प्रश्न छूट गए। परीक्षा में पंजीकृत 922 में 909 विद्यार्थी उपस्थित रहे जबकि 13 ने परीक्षा को छोड़ दिया।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड : उर्दू की परीक्षा में 21 विद्यार्थी रहे गैरहाजिर
यूपी बोर्ड की परीक्षा भी प्रथम व द्वितीय पाली में हुई। पहली पाली में हाईस्कूल की उर्दू की परीक्षा हुई। इसमें 435 में 414 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। 21 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इंटरमीडियट की उर्दू व पंजाबी परीक्षा में नौ विद्यार्थी नहीं पहुंचे। पहली पाली में सचल दल नंबर चार के प्रभारी अनिल सिंह ने केंद्रों का निरीक्षण किया। दूसरी पाली में इंटरमीडियट में शिक्षा शास्त्र व मनोविज्ञान की परीक्षा में 5171 पंजीकृत में 4771 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। चार सौ विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें