फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर शनिवार को सुबह करीब दस बजे धनेला गांव के पास सामने गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली बाइक से टकरा गईं। हादसे में बाइक पर सवार शाहजहांपुर के सदर बाजार क्षेत्र के गांव रोशनपुर निवासी अनिल और उनकी पत्नी अंगूरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर उसका चालक भाग गया। हालांकि, बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को सीएचसी पर भेजने के साथ ही एक राइस मिल परिसर में खड़ी गई ट्रैक्टर-ट्राॅली अपने कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

अनिल ने पुलिस को बताया कि वह दवा लेने पत्नी के साथ बाइक से मीरानपुर कटरा जा रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा से आए ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। डॉक्टरों ने घायल दंपती को प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली को उसके चालक ने राइस मिल में रोककर उसे छिपाने के लिए काली पन्नी से ढक दिया था। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश की जा रही है।

पुलिया तोड़कर खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाल-बाल बचा चालक
चांदपुर। चतुरपुर-केसरपुर खुर्द संपर्क मार्ग पर शनिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे ट्रैक्टर का अगला पहिया एक्सल समेत निकल जाने से ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर समेत पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन ट्रैक्टर चला रहे कोल्हूगाड़ा गांव के विनीत कुमार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

विनीत ने बताया कि वह चांदपुर के गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना तौलवाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान मार्ग पर स्थित पुलिया से करीब आधा किमी पहले ट्रैक्टर का अगला पहिया निकल गया। हादसे के वक्त ट्राॅली पर कोई व्यक्ति सवार नहीं था। खाई में गिरे ट्रैक्टर ट्राॅली को निकालने के लिए एक अन्य ट्रैक्टर की व्यवस्था की गई। संवाद
-
ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई कार, फील्ड ऑफिसर घायल

पुवायां। दो ट्रैक्टर-ट्राॅली और कार टकरा जाने से एक पेस्टीसाइड कंपनी के फील्ड ऑफिसर लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव पड़सर निवासी संजीव सिंह गंभीर घायल हो गए।
शुक्रवार देर शाम संजीव सिंह घर से शाहजहांपुर जा रहे थे। पुवायां में गांव ढकिया मोड़ के पास उनकी कार में गलत साइड से आ रही दो ट्रैक्टर ट्राॅली टकरा गईं। हादसे में संजीव सिंह की कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई और संजीव कार में ही फंस गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संजीव को कार से निकालकर सीएचसी भिजवाया।
सूचना पाकर संजीव की पत्नी नितांशी भी सीएचसी पहुंचीं। सीएचसी से घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद दोनों ट्रैक्टरों के चालक मौके से ट्रैक्टर ट्राॅली सहित भाग निकले। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

वाहन की टक्कर लगने से वृद्धा गंभीर रूप से घायल

जलालाबाद। खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौट रहीं ककरहा गांव के रामपाल की वृद्ध पत्नी रामलली शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे गांव के मोड़ के पास शाहजहांपुर हाईवे पार करते वक्त एक टाटा मैजिक वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। वाहन की टक्कर इतनी तेज लगी कि रामलली चारा के गट्ठर सहित सहित दूर जाकर गिरी। इस बीच, वाहन मौके पर छोड़कर उसका चालक भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी भिजवाया। वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। अब उसके चालक का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें