फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला के कुंडल नोचकर भाग निकले बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव मदनापुर निवासी शान मोहम्मद की पत्नी नूदी बेगम ने दो युवकों पर कुंडल नोचकर भाग जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नूदी बेगम ने पुलिस को बताया कि पुवायां-खुटार रोड पर मकान के सामने उन्होंने पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट आदि बेचने के लिए खोखा रखा हुआ है। 11 जुलाई को दिन में दो बजे बाइक से दो युवक खोखे पर आए और पान मसाला मांगा। वह पान मसाला देने लगी, इस बीच आरोपियों ने उनके कानों से सोने के कुंडल खींच लिए और पुवायां की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

घटना से वह डर गईं और थाने नहीं आ सकी। नूर बानो ससुराल से घर आई और रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा, तब वह थाने पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें