फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बनकर आए बाइक सवार युवक, सराफा व्यापारी से पांच अंगूठियां लूटकर भागे

विज्ञापन
मदनापुर में लूट के बाद दुखी सर्राफा व्यापारी सुमित - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
मदनापुर (शाहजहांपुर)। कांट मार्ग तिराहे पर सराफा व्यापारी सुमित वर्मा की दुकान पर ग्राहक बनकर आए बाइक सवार पांच अंगूठी लूट ले गए। पीछा करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। करीब एक लाख रुपये कीमत की अंगूठी लूटकर ले जाने से व्यापारियों में रोष है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी वकार अहमद ने जांच के बाद जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जनपद के थाना कोतवाली के मोहल्ला जोगराज निवासी सुमित वर्मा की मदनापुर-कांट तिराहे पर आभूषणों की दुकान है। वह रोज अप-डाउन करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब पौने दो बजे वह दुकान पर बैठे थे। तभी दो बाइक सवार युवक आए। एक युवक ने दुकान में आकर अंगूठी दिखाने के लिए कहा, जबकि दूसरा बाइक पर बैठा रहा। सुमित ने जैसे ही छह अंगूठी निकालीं, युवक पांच अंगूठी उठाकर भागने लगा। यह देखकर सुमित भी उसकी ओर लपके।
तभी युवक ने तमंचा निकालकर आगे बढ़ने पर जान से मारने की धमकी दी, जिसके चलते सुमित सहम गए। इस बीच बाइक सवार युवक कांट की ओर भाग गए। व्यापारी ने उनका करीब तीन किलोमीटर तक पीछा किया, लेकिन गुलोड़ा खेड़ा के बाद बाइक सवार युवकों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने थाने पर सूचना दी। थाना प्रभारी वकार अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पड़ताल की। व्यापारी सुमित ने बताया कि 10 से 20 ग्राम की पांच अंगूठियों ले गए। करीब एक लाख रुपये का माल था।
विज्ञापन

दो युवक ग्राहक बनकर आए थे और अंगूठियां छीनकर ले गए। युवकों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। - अखंड प्रताप सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें