फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कार से टकराकर बाइक सवार महिला की मौत, बेटा समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। लिपुलेख-भिंड हाईवे पर बुधवार को दिन में करीब 11 बजे जठियापुर नहर कोठी के पास पीलीभीत की ओर जा रही कार और बीसलपुर की ओर से आ रही बाइक में सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार बीसलपुर (पीलीभीत) के गांव रसाया खानपुर निवासी शहादत हुसैन की पत्नी शबनम (40 वर्ष) समेत उनका बेटा साहिल और गांव के अफजाल गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने शबनम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बाइक पर सवार तीनों लोग गांव पिपरिया उदयभानपुर में एक रिश्तेदारी में हो रहे मंगनी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जिस कार की बाइक से टक्कर हुई, उस पर लखनऊ की नंबर प्लेट लगी है और उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है। सूचना पर नजदीक रहने वाले रिश्तेदारों ने मौके पर तीनों घायलों को सीएचसी पर पहुंचाया।
घायलों के परिजनों ने बताया कि दोपहर 12 बजे से एंबुलेंस को कॉल कर रहे थे, लेकिन वह अपराह्न 3:30 बजे पहुंची। उनका कहना है कि एंबुलेंस समय से आ जाती तो शबनम की जान बचाई जा सकती थी। यह भी सामने आया कि चालक हेलमेट नहीं लगाए था। सीएचसी प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी के अनुसार एंबुलेंस वालों के वह लगातार संपर्क में रहे, लेकिन वह दूसरी जगह व्यस्त होने के कारण समय से नहीं मिल सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें