फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टूटे खंभे से टकराकर बाइक सवार घायल, गांव की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। मुरछी गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से बृहस्पतिवार की रात बिजली का एक खंभा टूटकर संपर्क मार्ग पर गिर गया। इससे मुरछी गांव की बत्ती गुल हो गई। यही नहीं, शुक्रवार की रात इसी टूटे खंभे से टकराकर बाइकों पर सवार छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मुरछी गांव से होकर संपर्क मार्ग नथुआपुर, बरौरा, अख्त्यारपुर, तेरा आदि गांवों से होकर निकला है। इसलिए संपर्क मार्ग पर कई गांवों के लोगों की आवाजाही बनी रहती है। शुक्रवार को दिन में टूटे खंभे को बदला नहीं गया। इस कारण रात में उधर से बाइकों से निकले सुधीर, स्वामीदयाल, बटेश्वर, महेश, वरुण आदि छह लोग खंभे से टकराकर घायल हो गए।
इन सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार किया गया। विद्युत निगम के जेई राजेंद्र सागर के अनुसार खंभे को टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका, लेकिन खंभा बदलकर गांव की बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें