फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। शुक्रवार तड़के पुवायां बंडा हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मूलरूप से लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव सदियापुर निवासी 40 वर्षीय अनिल कुमार काफी समय से अपनी ननिहाल पुवायां के गांव विक्रमपुर में अपने भाई ब्रजेश और रिंकू के साथ रहते थे। अनिल कुमार की भांजी कहीं बाहर से देर रात शाहजहांपुर पहुंची थी। शुक्रवार सुबह साढ़े तीन बजे बाइक से अनिल कुमार अपनी भांजी को लेने शाहजहांपुर के बरेली मोड़ जा रहे थे।
पुवायां-बंडा मार्ग पर गांव जुझारपुर के पास अज्ञात वाहन या पशु से टकराने से अनिल गंभीर घायल हो गए। सुबह साढ़े चार बजे किसी राहगीर ने यूपी-112 पर सूचना दी, तो पुलिस मौके पर पहुंची और अनिल को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी पर डॉक्टर ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। अनिल के पास से मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन


जानकारी पाकर थाने से पुलिस सीएचसी पहुंची। इस बीच परिजन भी रोते हुए सीएचसी पहुंचे। अनिल हेलमेट लगाए थे। उनके हेलमेट और कपड़ों पर पशु के बाल लगे मिले हैं। अनिल कुमार की शादी नहीं हुई थी। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा मंडल अध्यक्ष सड़क हादसे में घायल

खुटार। भाजपा के मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव पटेल बृहस्पतिवार रात सड़क हादसे में घायल हो गए। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उनको घर भेज दिया गया। उनके सिर में चोटें आईं हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें