फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: इको की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक श्रीकांत का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। स्टेट हाईवे पर स्थित ढाबे के पास रविवार रात इको वैन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बुआ के बेटे की बरात में जाते समय हादसा हुआ था।
विज्ञापन

कांट थाना क्षेत्र के बिसरा बिठौली गांव निवासी 23 वर्षीय श्रीकांत दिल्ली में नौकरी करता था। एक माह पूर्व ही वह घर आया था। रविवार को मदनापुर के ढुकरी कलां गांव निवासी उसकी बुआ खिलौना के बेटे की शादी थी। बरात मिर्जापुर के दोषपुर गांव जानी थी, इसलिए श्रीकांत दिन में ही बाइक से बुआ के घर गया।
वहां से बरात में शामिल होने जा रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही वह अल्हागंज थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर ढाबे के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही इको वैन से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में श्रीकांत गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए एंबुलेंस 108 की सहायता से सीएचसी अल्हागंज भिजवाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की खबर सुन पहुंचे परिजन उसके शव को देख बिलख पड़े। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। मृतक की मां छोटी बिटिया, भाई सूर्यकांत गुमसुम हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक की तीन बहने बबली, वीनू, बिट्टो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें