फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
खुटार के गांव झदिया निवासी सतनाम सिंह का फाइल फोटो। स्रोत परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
खुटार। बाइक में बस की टक्कर लग जाने से गंभीर घायल किसान ने इलाज को ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव झदिया निवासी 45 वर्षीय सतनाम सिंह मंगलवार सुबह दस बजे बाइक से खुटार आए थे। मोबाइल ठीक कराने के बाद दो बजे वह बाइक से वापस घर जा रहे थे। खुटार-पूरनपुर मार्ग पर गांव लालपुर मोड़ के पास पीछे से आ रही स्लीपर बस बाइक में पीछे से टकरा गई।
टक्कर से सतनाम सिंह बाइक सहित उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। चालक बस लेकर मौके से भाग निकला। लोगों ने पीछा किया तो चालक ने बस खड़ी कर दी और भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। लोगों ने सतनाम सिंह को पहचान कर उनके घर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजन सतनाम को इलाज के लिए बरेली लेकर जा रहे थे, बीसलपुर के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। सतनाम की मौत से पत्नी नरेंद्र कौर, पुत्री लवजीत कौर, पुत्र लवदीप सिंह, साेनू का रो-रोकर बुरा हाल है। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ने बताया कि बस कब्जे में ली गई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें