फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला का फोटो एडिट करने वाले युवक और परिजनों पर दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। महिला का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी और उसके परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

खुटार के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि रविवार को दूसरे समुदाय के युवक शब्बू ने उसकी पत्नी के फोटो को एडिट करके अपने फोटो के साथ जोड़कर सोशल मीडिया की आईडी पर स्टेट्स लगा दिया था। जानकारी होने पर उन्होंने शब्बू से आपत्ति की तो आरोपी, उसके पिता मोहम्मद शेर, मां और भाई सोनू के साथ रात 11 बजे उनके घर आकर मारपीट की और घरेलू सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना रात में ही पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार सुबह उन्होंने थाने जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने बिना रिपोर्ट दर्ज किए टरका दिया था। मंगलवार को पीड़ित हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा के साथ सीओ से मिला और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। सीओ के निर्देश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें