राजकीय मेडिकल कॉलेज में घायल कांवडिया विकास से पूछताछ करते इंस्पेक्टर कोतवाली अश्वनी सिंह। संवा
- फोटो : मोनार्क होटल के सामने ओवरब्रिज पर स्टंटबाजी करते बाइक सवार। वीडियो ग्रैव
शाहजहांपुर। जलालाबाद में रविवार सुबह गंगा एक्सप्रेस-वे स्थित लिंक रोड पर हादसे के बाद भागने वाले बाइक सवार का पीछा करने के दौरान मोटर साइकिल सवार तीन कांवड़िये ब्लेड वाले तारों पर गिर गई। हादसे में सभी घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के फीलनगर गांव निवासी करीब 38 लोगों का एक जत्था शनिवार शाम कांवड़ लेकर फर्रुखाबाद जिले के पंचाल घाट गया था। वहां से गंगाजल भरने के बाद डाक कांवड़ लेकर महाशिवरात्रि पर मदनापुर स्थित फिरोजपुर धाम पर जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुआ।
रविवार की दोपहर जत्था जलालाबाद क्षेत्र में हाईवे पर पहुंचा। इस बीच एक बाइक सवार जत्थे में शामिल लोगों से टकरा गया। इसके बाद बाइक सवार भाग निकला। जत्थे में शामिल कांवड़िये विवेक मौर्या, विकास मौर्य व जितिन मौर्य ने बाइक सवार का पीछा करने के लिए अपनी मोटर साइकिल दौड़ा दी।
इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत पर लगे ब्लेड वाले तारों पर जा गिरी। हादसे में तीनों कांवड़िये घायल हो गए। इनमें विवेक काफी चोटें आईं। इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार सिंह ने कांवड़ियों का हालचाल लिया। कांवड़ियों ने बताया कि मामले की तहरीर दी जाएगी।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में घायल कांवडिया विकास से पूछताछ करते इंस्पेक्टर कोतवाली अश्वनी सिंह। संवा- फोटो : मोनार्क होटल के सामने ओवरब्रिज पर स्टंटबाजी करते बाइक सवार। वीडियो ग्रैव
राजकीय मेडिकल कॉलेज में घायल कांवडिया विकास से पूछताछ करते इंस्पेक्टर कोतवाली अश्वनी सिंह। संवा- फोटो : मोनार्क होटल के सामने ओवरब्रिज पर स्टंटबाजी करते बाइक सवार। वीडियो ग्रैव