फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो बुजुर्ग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। क्षेत्र के गांव मीरपुर माफी निवासी बुजुर्ग मुन्नालाल रविवार सुबह गांव के ही साथी इतवारी के साथ बाइक से तिलहर आ रहे थे। गांव के बाहर सड़क पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दोनों बुजुर्ग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन

-
खड़ी बस में ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, दो घायल



परौर। कलान से परौर आ रहे ई-रिक्शा से पकड़िया चौराहे के आगे सड़क किनारे खड़ी बस में टक्कर लग गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रोडवेज बस चालक अजीत कुमार सिंह और राजीव कुमार अपनी-अपनी रिश्तेदारी से लौट रहे थे। दोनों ने कलान से परौर जाने के लिए ई-रिक्शा किया था। संवाद







वाहन की टक्कर से भाई-बहन घायल



बंडा। जिला पीलीभीत के थाना पूरनपुर क्षेत्र के मोहल्ला राजागंज निवासी मोमिना बेगम अपने भाई थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव कुरईया कला निवासी शरीफ अहमद के साथ बाइक से पूरनपुर जा रहीं थीं। मोहीउद्दीनपुर के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना डायल 108 एंबुलेंस को दी। सीएचसी से शरीफ अहमद को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन








गाय को बचाने में बाइक से गिरकर दंपती घायल







खुदागंज। मुख्य चौराहे के पास रामलीला मैदान के सामने रविवार शाम हादसा हो गया। गाय को बचाने में बाइक गिरने से जैतीपुर के ग्राम मढई निवासी रजनेश यादव व उनकी पत्नी कोमल घायल हो गए। वह अपनी ससुराल जा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। कोमल को मामूली चोट आई हैं। संवाद
-
गोवंश सामने आने से अनियंत्रित पिकअप खड़े ट्रक में घुसी

तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर धनेला गांव के पास रविवार शाम करीब 4:30 बजे गोवंश सामने आने से अनियंत्रित हुई पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। पिकअप चालक संजय ने बताया कि वह सीतापुर से रामपुर जा रहे थे। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें