फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहाँपुर: लोदीपुर में रोडवेज बस के नीचे आई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की लोहिया कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय सुनील कुमार की बाइक लोदीपुर जाने वाली रोड पर पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस के नीचे आ गई। हादसे में सुनील और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। हादसा शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे हुआ।
विज्ञापन




रोडवेज बस कचहरी की ओर से आ रही थी। बताते हैं कि सुनील की बाइक किसी दूसरी बाइक से टकराने के बाद रोडवेज की बस के नीचे आ गई। हादसे में सुनील व अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस बीच चालक बस छोड़कर भाग गया। बस को खाली कराकर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। दोनों के परिजन नहीं पहुंचे थे। बताते हैं कि दोनों किसी समारोह में सामान लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें