शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की 35वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। विजेताओं को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता की सामूहिक चैंपियनशिप के प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में कटरा-खुदागंज विजेता और तिलहर-जलालाबाद उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में कटरा-खुदागंज ने विजेता तथा जलालाबाद उपविजेता रहा। जूनियर स्तर के बालक वर्ग में भावलखेड़ा विजेता व जलालाबाद उपविजेता तथा बालिका वर्ग में ददरौल विजेता और भावलखेड़ा उपविजेता रहा है। प्राथमिक स्तर पर कटरा-खुदागंज विजेता व जलालाबाद उपविजेता रहा।
जूनियर स्तर पर भावलखेड़ा और जलालाबाद उपविजेता रहा। कटरा खुदागंज को पछाड़ते हुए भावलखेड़ा को ऑलराउंडर चैंपियनशिप मिली। व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में मदनापुर के प्राथमिक विद्यालय लहसड़ी के छात्र होशियार सिंह, बालिका वर्ग में कांट के पीएस पड़ैचा की छात्रा निधि विजेता रहीं। जूनियर स्तर बालक वर्ग में जलालाबाद के यूपीएस ककराला का छात्र सल्लू और बालिका वर्ग में भावलखेड़ा के यूपीएस हथौड़ा की आकांक्षा विजयी रहीं।
इनके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा भी गई। विजेताओं को मुख्य अतिथि बीएसए सुरेंद्र सिंह व प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर पीटीआई रामप्रसाद, वीरपाल सिंह, यशपाल, सचिन प्रेमी, विनय, ओमप्रकाश प्रजापति, मो. आसिफ खां, रामचंद्र, जगदीश, रवींद्र द्विवेदी, इंद्रपाल सिंह, रामसेवक शर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।