रोजा। रौसर कोठी के श्री नारायण ठाकुर मंदिर में आयोजित श्री नव चंडी महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीराम कथा के विश्राम लेने के पश्चात मंगलवार को भंडारा आयोजित किया गया।
विज्ञापन
सुबह से दोपहर बाद तक चले भंडारे में सबसे पहले कन्याओं और दूर-दूर से आए साधु-संतों को भोजन कराया गया। इन सभी को आयोजकाें ने दक्षिणा देकर विदा किया। तत्पश्चात तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में कमलेश शुक्ला, बीनू सिंह, हरी किशोर दीक्षित, संजीव मिश्रा, शिवम पांडेय आदि का सहयोग रहा। संवाद