फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजीव चौक पर चक्का जाम करेंगे भाकिमयू के कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। धरना-प्रदर्शन के 18 दिन बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने से नाराज भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भाकिमयू) राष्ट्रवादी के कार्यकर्ता अब सड़क पर उतरकर विरोध जताएंगे। 28 अक्तूबर को राजीव चौक पर चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर जिलाध्यक्ष दिनेश यादव और जिला प्रभारी रमाकांत यादव ने बताया कि किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए 30 सितंबर को ज्ञापन दिया गया था। कार्रवाई न होने पर छह अक्तूबर को ज्ञापन देकर सात अक्तूबर से मंडी समिति परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था, लेकिन 18 दिन बीत जाने के बाद भी एक भी समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली के कारण किसानों और कार्यकर्ताओं को दिवाली तक धरनास्थल पर ही मनानी पड़ी।
ज्ञापन में कहा गया है कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 28 अक्तूबर को पुवायां के राजीव चौक पर चक्का जाम कर प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया जाएगा। इसके बाद किसान डीएम और एसपी के आवास का घेराव करने के लिए शाहजहांपुर रवाना होंगे। शुक्रवार को धरनास्थल पर मैकूलाल यादव, उल्फत सिंह यादव, सियाराम शर्मा सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें