फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ के कार्यकर्ता से सीधे संवाद व सतत संपर्क करें : जेपीएस राठौर

विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का स्वागत करते भाजपा नेता। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी के रेती रोड स्थित कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष व जिला महामंत्री की बैठक को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाएं। उन्होंने पार्टी की ओर से चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता से पदाधिकारी सीधे संवाद व सतत संपर्क करें।
विज्ञापन


उन्होंने जनसंघ और भाजपा के महापुरुषों के त्याग, तपस्या, बलिदान के संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनने की राह पर है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दीपावली की बधाई देते हुए उपहार दिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने मंत्री का बुके भेंटकर स्वागत किया। महानगर महामंत्री अंशुल सिंह चौहान के संचालन में हुई बैठक में उप्र पैक्सफेड उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह बॉबी, ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित, महेंद्र पाल, अनिल सिंह कमांडो, रमाकांत मिश्रा, नवनीत पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



सहकारिता मंत्री ने विधायक के पिता को दी श्रद्धांजलि

खुटार। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने शुक्रवार को जलालाबाद के विधायक हरिप्रकाश वर्मा के आवास गांव रामपुरकलां पहुंचकर विधायक के पिता के निधन पर दुख जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से भेजा गया शोक संवेदना पत्र परिजनों को दिया। उनके साथ जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, उपेंद्र पाल, रजनीश दीक्षित, प्रियांशु रघुवंशी, ओमप्रकाश सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद सहकारिता मंत्री खुटार पहुंचे, जहां कई जगह उनका स्वागत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें