भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के किसानों ने कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन की मांग की। स्थानीय स्तर पर किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराने को भी कहा।
साथ ही नहरों में पानी पहुंचाने और किसानों को सही दामों में खाद मुहैया कराने की मांग भी रखी गई। इससे पहले पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में किसानों ने बैठक भी की। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों का जमकर शोषण कर रही है। भूमि अधिग्रहण कानून से किसानों के हक मारे जाएंगे। इस दौरान जिला महासचिव दिलबाग सिंह, तारा यादव, स्वर्ण सिंह, रामप्रताप, अनिल सिंह, बाबूराम गंगवार आदि शामिल रहे।