फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूटा

Tue, 09 Dec 2014 07:05 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार ज्ञापन देने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं कराने पर भाकियू (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं का गुस्सा मंगलवार को रोड पर उतर आया। ब्लाक परिसर में एकत्र होने के बाद नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम और सीओ के एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान कराने के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि भाकियू टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में दो दिसंबर को तमाम किसानों ने एसडीएम को सात सूत्रीय ज्ञापन देकर आठ दिसंबर तक समस्याओं का समाधान कराने की मांग की थी। समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव अवस्थी, तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह के साथ तमाम किसान ब्लाक परिसर में एकत्र हुए। किसान वहां से नारेबाजी करते हुए राजीव चौक पर आकर बैठ गए और एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां पर एसडीएम लालबहादुर और सीओ बीडी कठेरिया ने वार्ता करते हुए एक सप्ताह में समस्याआें का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुवायां-खुटार मार्ग पर भैंसी नदी का पुल बनवाने, गांव भिलावां और बंडी में 25 केवीए की जगह 63 केवीए के ट्रांसफार्मर लगवाने, गांव गंगसरा और मिलकिया में चकमार्गों से कब्जा हटवाने आदि समस्याओं का समाधान कराने का ज्ञापन देते हुए क्रमिक अनशन का कार्यक्रम निरस्त कर दिया। इस दौरान ब्रजकिशोर मिश्रा, मंदीप सिंह, मेवाराम मौर्य आदि मौजूद रहे।

भाकियू भानु गुट की एसडीएम से वार्ता फेल
पुवायां। विभिन्न समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पर चल रहा भाकियू (भानु गुट) का क्रमिक अनशन आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान एसडीएम और सीओ की वार्ता के बाद भी कार्यकर्ता अनशन समाप्त करने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पहले उन लोगों को गुमराह करते हुए समस्याआें का समाधान कराने का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करा दिया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला। अब समस्याओं का निस्तारण होने पर ही क्रमिक अनशन समाप्त किया जाएगा। इस दौरान श्यामकिशोर अग्निहोत्री, राशीराम वर्मा, महेशचंद्र वर्मा, लालाराम गुप्ता, सोनपाल यादव, संतोष कुमार, संजय मिश्रा, शिवशंकर वर्मा आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें