फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट आल राउंडर का खिताब सिमिका व मेमोरियल अवार्ड सार्थक को मिला

विज्ञापन
शाहजहांपुर के बिजी बीज स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। साउथ सिटी स्थित बिजी बीज प्री स्कूल में कल्चरल डे और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें केजी के बच्चों को वर्ष भर हुए कार्यक्रमों में भाग लेने और विजयी होने वालों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

फरवरी में हुए टैलेंट शो में कक्षा केजी से धृति प्रथम, समृद्धि द्वितीय व कृतिका तृतीय स्थान पर रहीं। शैक्षणिक वर्ष में प्रदर्शन और उसके परिणामों के अनुसार सिमिका को बेस्ट आलराउंडर का खिताब मिला, स्कूल के फाउंडर डायरेक्टर की स्मृति में एसके मेमोरियल अवार्ड व कैश प्राइज सार्थक शर्मा को दिया। एक्स्ट्रा करिकुलर के लिए धृति कर्णधार को और अभूतपूर्व सुधार का पुरस्कार ध्रुव शर्मा मिला।
आराध्य शर्मा को सुंदर हिंदी और इंगलिश लेखन के लिए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। पुरस्कार वितरण निदेशिका रीता गोयल और प्रिंसिपल वसु गोयल ने संयुक्त रूप से किया। निदेशक रोहित गोयल ने नई शिक्षा नीति के अनुरूप स्कूल में इस वर्ष से कक्षा प्रथम के प्रारंभ की घोषणा की। इससे पहले केजी के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। शिक्षिकाओं ने अभिभावकों और बच्चों संग अबीर-गुलाल से होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें