फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजिरी लगाकर गायब हो गई बीपीसीएम

Sun, 25 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार के सरकारी अस्पताल में तैनात खंड सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (बीपीसीएम) गीता जायसी उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर करने के बाद गायब हो गई। जिस क्षेत्र में वह भ्रमण कार्यक्रम दिखाकर गई थी, वहां भी नहीं मिलीं। प्रभारी ने उनका एक दिन का वेतन काटने के साथ ही कड़ी चेतावनी भी दी है। बताया जाता है कि गीता जायसी शुक्रवार को ही शनिवार की हाजिरी लगाकर कहीं चली गई थी। शनिवार को उन्होंने गांव रायपुर पटियात क्षेत्र में भ्रमण करना दर्शाया था। डब्लूएचओ के मॉनीटर इंद्रदेव दीक्षित क्षेत्र में पहुंचे तो वह नहीं मिली। मामला संज्ञान में आने पर पीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए गीता जायसी का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति  कर दी। साथ ही उन्हें दुबारा लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। पीएचसी प्रभारी ने इसकी जानकारी सीएमओ और डिप्टी सीएमओ को भी दे दी है। इस बाबत डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि गीता जायसी नियमित टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण दिवस पर बिना बताए शाहजहांपुर चली गईं और हेड काउंट फाइल भी अलमारी में बंद कर गईं, जिस कारण जिला मुख्यालय को डाटा भी नहीं भेजा जा सका। इस लापरवाही पर उनका एकदिन का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें