फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मधुमक्खियों का हमला, दंपती ने पानी से भरे गड्ढे में कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
कलान में मधुमक्खी के हमले से घायल ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
कलान। गांव सथरी में शनिवार शाम खेत पर काम कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। दंपती ने पानी से भरे गड्ढे में कूदकर खुद को बचाया। मधुमक्खियों के हमले से घायल हुए लोगों का सीएचसी व निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब चार बजे विमलेश शाक्य, पत्नी पत्नी रुचि के साथ प्राथमिक विद्यालय के पास खेत पर गए थे। जानवरों से फसल की रखवाली के लिए तार लगाने के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर कर दिया। इससे दोनों घबरा गए और खेत पर पानी से भरे गड्ढे में कूदकर खुद को बचाया।
इस बीच खेत पर मौजूद विमलेश के दस वर्षीय बेटे कृष्णा व चचेरे भाई दिव्यांग सत्यराम पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। दोनों के अलावा साथ ही खेतों पर काम कर रहे अन्य लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में घायल लोगों के परिजनों ने उन्हें निजी चिकित्सालय लेजाकर भर्ती कराया। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें