फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में अब हर दिन बेडों पर होगी अलग रंग की चादर

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में हर दिन बेड पर बिछेगी अलग रंग की चादर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में संक्रमण को रोकने और साफ-सफाई की जांच के लिए सात रंग के चादर सिस्टम की शुरुआत की गई है। इसके तहत सप्ताह के सातों दिन मरीजों के बिस्तर पर अलग-अलग रंग की चादर बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

गंदे या फटे चादर बिछाने पर विराम लगाने के लिए शासन ने प्रत्येक दिन बिछने वाले चादरों का रंग तय कर दिया है। अब तक अस्पताल आने वाले मरीजों को सफेद चादर मिलती थी। कई बार चादर गंदा होने के बाद भी नहीं बदले जाते थे। इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन को नियमित मिलती रहती थी। साथ ही अस्पताल में भर्ती हर मरीज के बेड पर तकिया भी उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया गया है। जिसकी व्यवस्था की जा रही है। हर दिन अलग-अलग रंग की चादर बेड पर बिछाना शुरू हो गया है। सोमवार को सफेद, मंगलवार को गुलाबी, बुधवार को हरी, बृहस्पतिवार को पीली, शुक्रवार को बैंगनी, शनिवार को नीली और रविवार को स्लेटी रंग की चादर रहेगी। संवाद
विज्ञापन


- सात दिन अलग-अलग रंग की चादर बेड पर बिछाई जाएंगी। इससे सफाई व्यवस्था बेहतर होने के साथ कलरफुल बेड से मरीजों को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।
-डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें