फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा चिकित्सक बनकर स्वास्थ्य सेवा और राष्ट्रसेवा करें : डॉ.विजयेंद्र

Thu, 06 Jun 2024 04:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में चरक शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं को अच्छा चिकित्सक बनने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कांट रोड पर जिगनेरा स्थित कॉलेज में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नेशनल मेडिकल कमीशन, नई दिल्ली के पूर्णकालिक सदस्य डॉ.विजयेंद्र कुमार व एनएमओ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मनीष भूषण पांडेय ने दीप जलाकर किया। डॉ. विजयेंद्र ने एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को चरक शपथ का उद्देश्य व चिकित्सक के रूप में स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्रसेवा के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. मनीष भूषण पांडेय ने एनएमओ से होने वाले सेवा एवं जनजागरण के कार्यों के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ.राजेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को एक अच्छा चिकित्सक बनने व चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च मानदंडों को स्थापित करने पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डॉ.देवल अरोरा व डॉ.सुमित सक्सेना के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ.निधीश कुमार, डॉ.अमित सक्सेना, डॉ.आदित्य प्रकाश आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें