फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कनपटी के आर-पार निकल गई गोली, जांच के लिए टीम गठित

Thu, 06 Jun 2024 04:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर कटैया में नूर हसन की 23 वर्षीय बेटी सोनी की कनपटी में गोली लगने के बाद आर-पार हो गई। पुलिस का अनुमान है कि गोली नजदीक से चली है। वहीं परिजन भाभी से विवाद के बाद आत्महत्या की बात बता रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को सोनी की कनपटी में संदिग्ध हालात में गोली लगने पर घायल हो गई थी। बरेली लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई थी। पुलिस अफसरों के पहुंचने पर परिजन ने भाभी से कहासुनी होने के बाद खुद गोली मारकर आत्महत्या करने की बात बताई थी। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें गोली कनपटी के पार निकल गई। पुलिस भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रही है। इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि गोली लगने से युवती की मौत हुई है। जांच के लिए कमेटी का गठन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें