फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्विरोध बीडीसी सदस्य बनी बेबी

Sat, 03 Oct 2015 10:39 PM IST
खुटार।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मलिका निवासी बेबी उर्फ रामबेटी को निर्विरोध बीडीसी सदस्य घोषित कर दिया गया है। बेबी के पति अनूप कुमार की डेंगू से शुक्रवार को मृत्यु हो गई। इसपर गांव की अन्य महिला प्रत्याशियों ने दुख की घड़ी में बेबी का साथ देने का फैसला किया और नामांकन से अपने-अपने नाम वापस ले लिए। बेबी का नाम शेष रह जाने पर उन्हें निर्विरोध बीडीसी सदस्य घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव मलिका निवासी अनूप कुमार ने अपनी पत्नी बेबी उर्फ रामबेटी मिश्रा का गांव की सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कराया था। नामांकन के बाद से अनूप को बुखार आने लगा। कई दिन तक इलाज के बाद भी लाभ न होने पर उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने अनूप को डेंगू बताया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान अनूप ने दम तोड़ दिया। मलिका सीट से रमेशचंद्र त्रिवेदी की पत्नी आशा देवी, सतेंद्र सिंह की पत्नी मंजू देवी, नरेंद्र सिंह की पत्नी गुड्डी देवी, राधेश्याम की पत्नी प्रवेश कुमारी, बब्बू सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर ने भी नामांकन कराया था। शनिवार को सभी प्रत्याशियों और उनके परिवार के लोगों ने गांव में बैठक की और दुख की घड़ी में अनूप के परिवार के साथ होने की बात कही। साथ ही अपने-अपने नाम वापस ले लिए। केवल एक नामांकन शेष रहने पर अनूप की पत्नी बेबी को निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य घोषित कर दिया गया। गांव के लोगों ने नाम वापस लेने वाले प्रत्याशियों के निर्णय का स्वागत किया है।



तीन बीसीसी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
पुवायां। ब्लाक क्षेत्र के 77 पदों के लिए 398 लोगों ने नामांकन कराया था। 52 लोगों ने नामांकन वापस ले लिया था। उमरसड़ा सीट से एक नामांकन वापस हो जाने पर कंचन वर्मा का एकल नामांकन शेष रह जाने पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। शेष 76 पदों के लिए 346 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

खुटार। क्षेत्र की 53 बीडीसी सीटों के लिए 326 नामांकन कराए गए थे। 66 लोगों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। एकल नामांकन के चलते वार्ड संख्या 20 खमरिया गदियाना से बलविंदर कौर और वार्ड संख्या दो मलिका से बेबी मिश्रा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। शेष 51 सीटों के लिए 253 प्रत्याशी किस्मत आजमाएंगे। नवाजपुर और अठकोना सीट से कोई प्रत्याशी चुनाव चिन्ह लेने ही नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें