फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरेली की अपर आयुक्त पहुंचीं पुवायां मंडी, धान खरीद की ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। बरेली की अपर आयुक्त प्रशासन प्रीति जायसवाल शनिवार देर शाम पुवायां मंडी पहुंचीं। उन्होंने अधिकारियों से धान खरीद के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

देर शाम पहुंची अपर आयुक्त ने मंडी में भ्रमण किया, लेकिन अधिकतर धान खरीद केंद्र पर तौल बंद हो चुकी थी। उधर अपर आयुक्त के आने की सूचना पर एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा और एसडीएम चित्रा निर्वाल भी मंडी पहुंचीं। इसके बाद अपर आयुक्त ने अब तक हुई धान खरीद, किसानों के बैंक खातों में भेजी गई धनराशि, क्रय केंद्रों की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने बटाईदारों की ओर से बेचे गए धान के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। किसानों के धान की शत प्रतिशत खरीद की जानी चाहिए। रात नौ बजे तक अपर आयुक्त मंडी में एडीएम और एसडीएम के साथ मौजूद रहीं। एसडीएम ने बताया कि अपर आयुक्त ने धान खरीद के बारे में जानकारी ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें