फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल : दरक रहा मौलाना का किला, एक-एक कर गुर्गे जा रहे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी बोले- डॉ. नफीस ने शहर में नमाज का वक्त बदलवाकर जुटाई थी भीड़, उसका बेटा फम्मू सोशल मीडिया पर भड़का रहा था माहौल
विज्ञापन

बरेली। मौलाना तौकीर को फतेहगढ़ जेल भेजे जाने के बाद उसके किले की एक-एक ईंट दरक रही है। उसके गुर्गों की गिरफ्तारी जारी है। अब उसका दाहिना हाथ पार्टी प्रवक्ता डॉ. नफीस, नफीस के बेटे फरमान समेत नौ आरोपी जेल भेजे गए हैं। नफीस और उसके बेटे पर दंगा भड़काने की साजिश रचने का आरोप है। नफीस के इशारे पर ही मस्जिदों में नमाज का वक्त बदला गया था।
एसपी सिटी दफ्तर में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि 26 सितंबर को शहर में बवाल कराने के लिए मौलाना तौकीर रजा और उसकी मंडली ने षड्यंत्र रचा था। मौलाना की पार्टी के नेता डॉ. नफीस और उसके बेटे फरमान की भूमिका इस मामले में नफरत फैलाने की रही है। मौलाना के साथ रहकर नफीस लगातार माहौल भड़का रहा था। आमतौर पर दिन में नमाज का वक्त साढ़े 12 बजे से पौने चार बजे तक रहता है। उस दिन नफीस के भड़काने पर यह संदेश फैलाया गया कि सभी मस्जिदों में दोपहर एक बजे नमाज होगी। इसी संदेश से पुलिस को संदेह हो गया कि सभी लोगों को नमाज के बहाने एक साथ बुलाकर दंगा कराने की साजिश है।
विज्ञापन

बंगाल व बिहार से भी बुलाए थे बवाली
एसएसपी ने बताया कि जिले के अलग-अलग हिस्सों के साथ ही बंगाल व बिहार तक के लोग शहर में इस्लामिया मैदान पर कूच करने को बुलाए गए थे। गिरफ्तारी व बरामदगी से यह बात साफ हो चुकी है। नफीस का बेटा फरमान आईएमसी के सोशल मीडिया अकाउंट लगातार अपडेट कर भड़काऊ बयान व इस्लामिया मैदान में भीड़ के पुराने वीडियो डालकर लोगों को उकसा रहा था। इसी भड़काने पर नाबालिग लड़के और ग्रामीण शहर चले आए और जाने-अनजाने बवाल का हिस्सा बन गए। ब्यूरो
विज्ञापन

10 मुकदमे, 125 नामजद, 82 आरोपी जेल भेजे
एसएसपी ने बताया कि अब तक 82 उपद्रवी सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है। खासकर उन लोगों पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है, जिन्होंने भीड़ को भड़काने और एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी। बवाल के बाद पुलिस ने अलग-अलग थानों में दस मुकदमे दर्ज किए थे। इनमें 125 नामजद और करीब तीन हजार अज्ञात उपद्रवी शामिल हैं। सात मुकदमों में मौलाना तौकीर रजा नामजद है। कुछ और मामलों में मौलाना व उसके साथियों का नाम खुल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें