फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों को आसान प्रक्रिया से पर्याप्त वित्त उपलब्ध कराएं बैंक : पंकज

विज्ञापन
शहर के बरेली मोड़ ​स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित आरबीआई के अ​धिकारी। स्रोत :
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय रिजर्व बैंक के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से बुधवार को अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के उपलक्ष्य में स्पेशल टाउनहॉल बैठक का आयोजन बरेली मोड़ स्थित एक होटल में किया गया। इस दौरान आरबीआई के अधिकारियों ने उद्यमियों को रोजगार और उद्यम से संबंधित सरकार की योजनाएं बताईं। क्षेत्रीय निदेशक ने बैंकों से आग्रह किया कि उद्यमियों को आसान प्रक्रिया के तहत पर्याप्त मात्रा में वित्त उपलब्ध कराकर प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक पंकज कुमार ने की। उन्होंने कहा कि देश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र बहुत बड़ी आबादी को रोजगार और व्यवसाय का अवसर प्रदान करता है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार, बैंकों एवं अन्य संस्थाओं द्वारा एमएसएमई के विकास से संबंधित कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
मुद्रा लोन, पीएमईजीपी, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि का लाभ उद्यमी उठा सकते हैं। उन्होंने महिलाओं की भी सराहना की, जिन्होंने छोटे व्यवसाय से जुड़कर स्वरोजगार को अपनाया। एमएसएमई से जुड़े वित्तपोषण संबंधित मामलों का निपटान बैंकों को निश्चित समय सीमा में करने के लिए सुझाव दिया।
विज्ञापन

आरबीआई के उपमहाप्रबंधक सुनील कुमार दास ने उद्यमियों को एमएसएमई पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न स्कीमों का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। नितिन कुमार ने बैठक में उपस्थित लोगों को एमएसएमई से संबंधित योजनाओं के साथ-साथ ग्राहक शिकायत निवारण प्रणाली से अवगत कराया।
इस दौरान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष यादव एस. ठाकुर, बीओबी के उपमहाप्रबंधक श्रीपाल सिंह तोमर, भारतीय स्टेट बैंक के उपमहाप्रबंधक धीरज कुमार एवं संदीप प्रकाश, पीएनबी के उपमहाप्रबंधक रंजीत कुमार चौबे, एचडीएफसी के क्लस्टर्स हेड अरविंद कुमार शर्मा, सिडबी के सहायक महाप्रबंधक सैयद फरमान इमाम आदि ने भी विचार व्यक्त किए। जिले में कार्यरत बैंकों के द्वारा स्टाल भी लगाया गया। बैठक में आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक अशोक कुमार कुशवाहा, अमित गुप्ता, प्रबंधक शमशुद्दीन, अग्रणी जिला प्रबंधक राधेरमन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें