फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में उद्यमी शुभम खन्ना को सम्मानित करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत : सूच
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बुधवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। इसमें औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

औद्योगिक संस्थान रोजा में जल निकासी की समस्या पर डीएम ने नाला निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के लिए कहा। निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी के लिए समिति गठित करने के निर्देश भी दिए। ददरौल के जमौर गौटिया में क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने गलत विद्युत बिलों को तत्काल दुरुस्त कराने और भविष्य में बिलों में त्रुटि न होने देने के निर्देश दिए।
उन्होंने औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। इस दौरान ईंट-भट्ठों में कोयला डालने वाली मशीन बनाने वाले उद्यमी शुभम खन्ना को डीएम ने पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें