फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य महिला कॉलेज में मनाया एनएसएस का स्थापना दिवस

Thu, 24 Sep 2015 11:59 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने योजना को और अधिक सबल, सशक्त तथा सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया और गीत आदि प्रस्तुत कर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थी अनुशासन में रहना सीखते हैं और उनमें नेतृत्व के गुण भी आते हैं। संगठन के माध्यम से स्वयंसेविकाएं राष्ट्र की उन्नति में सहायक बनती हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष सक्सेना ने कहा कि एनएसएस युवा शक्ति को नई दिशा देने में सहायक साबित हुई है। डॉ. रूपांशु माला ने कहा कि इससे छात्राओं में आत्मविश्वास पैदा हुआ है। इसी कड़ी में एनएसएस से जुड़ी छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत, लघु नाटिकाएं, भाषण आदि के माध्यम से स्थापना दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें