बजरंग दल के जिला मंत्री राजेश अवस्थी ने ज्ञापन देकर कहा है कि बीते दिनों एक होटल में जसमीत साहनी द्वारा लिखित किताब का विमोचन किया गया था। जिसमें रामायण के तथ्यों से छेड़छाड़ कर बातें लिखी गई हैं। मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
शाहजहांपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसपी एस. आनंद को ज्ञापन दिया। जिसमें लेखक जसमीत साहनी की किताब पर तथ्यों से छेड़छाड़ व हिंदू आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।
विज्ञापन
मामले को लेकर बजरंग दल के जिला मंत्री राजेश अवस्थी ने कहा कि बीते दिनों एक होटल में जसमीत साहनी द्वारा लिखित किताब का विमोचन किया गया था। किताब में रामायण के तथ्यों से छेड़छाड़ कर बातें लिखी गई हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस बीच पदाधिकारियों ने सदर थाने पहुंचकर भी तहरीर भी दी। हालांकि देर शाम तक केस दर्ज नहीं हुआ था। वहीं जसमीत साहनी लोगों की आपत्ति के बाद वीडियो जारी कर माफी मांग चुके हैं।