फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हर्षोल्लास से मनाई बैसाखी, ऋचा गर्ग बनीं क्वीन

विज्ञापन
रिट्ज संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महापौर अर्चना वर्मा व सदस्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रिट्ज संस्था ने बैसाखी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। महापौर अर्चना वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। ऋचा गर्ग को बैसाखी क्वीन के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

महापौर अर्चना वर्मा ने महिला सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने रिट्ज संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता और एकता को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम की संस्थापक रितु बजाज ने बैसाखी के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। पारंपरिक पंजाबी बोलियां, गिद्धा और भांगड़ा ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बैसाखी क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ऋचा गर्ग विजेता रहीं। इस दौरान डॉ. टीना अग्रवाल, सिल्की सलूजा, जैस्मिन माटा, बनीत लाम्बा, पल्लवी खन्ना, ज्योति मोंगा, अनु मिश्रा, शुभा अग्रवाल, मधु गोयल, श्वेता गुप्ता, मनप्रीत, शिल्पी, सिम्मी, नीता, कुशा, गरिमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें