शाहजहांपुर। तिलहर क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी की जमानत अर्जी विशेष पॉक्सो न्यायालय ने खारिज कर दी।
विज्ञापन
अभियोजन के अनुसार, पांच सितंबर 2026 को किशोरी घर में अकेली थी। तभी आकाश सिंह घर में घुस आया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गया। मामले में 14 सितंबर को तिलहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
आरोपी के अधिवक्ता ने मजदूरी के 30 हजार रुपये मांगने पर झूठा फंसाने का तर्क देते हुए जमानत मांगी थी। वहीं, अभियोजन ने गंभीर आरोपों का हवाला देकर विरोध किया। विशेष न्यायाधीश कृष्ण लीला यादव ने उपलब्ध साक्ष्यों और अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत अर्जी निरस्त कर दी। संवाद