शाहजहांपुर। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को एक दिवसीय अध्ययन यात्रा के लिए बुधवार को बरेली स्थित इन्वर्टिस विश्वविद्यालय रवाना किया गया।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को अध्ययन यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, विश्वविद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों और विभिन्न विषयों के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। संवाद