शाहजहांपुर के खुटार में एक युवक और उसका भाई खुद को हिंदू नाम बताकर महिला और किशोरी को घर ले आया। आरोपी किशोरी का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने की तैयारी में था। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला और उसकी बेटी को आरोपी के घर से थाने ले आई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सोमवार को हिंदू संगठनों को जानकारी मिली कि मोहल्ला सरोजनीनगर का बहारे आलम 15 वर्ष की किशोरी को हरियाणा के फरीदाबाद से लेकर आया है। धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की तैयारी कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत पुलिस बल के साथ बहारे आलम के घर पहुंचे तो वहां बिहार की एक महिला व उसकी 15 साल की पुत्री और चार साल की दूसरी पुत्री मिली।
यह भी पढ़ें- UP: इंस्टाग्राम पर फोटो लगाकर लिखे ये तीन अक्षर, फिर दी जान; पत्नी का आरोप- प्रेमिका कर रही थी ब्लैकमेल
पूछताछ में बहारे आलम ने बताया कि वह फरीदाबाद में काम करता था। वहीं पर महिला भी मजदूरी करती थी। महिला से उसकी दो साल से जान-पहचान है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की ओर से उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा तीन और पांच के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।