फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर जिले प्रोबेशन विभाग के बाबू ने ठगे साढ़े चार लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र के गांव कुर्रिया निवासी जयपाल से गोंडा जिले में प्रोबेशन विभाग में कनिष्ठ लिपिक हेमंत कुमार ने नौकरी का झांसा देकर साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। डीएम के दखल के बाद कांट थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

21 दिसंबर को जयपाल ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि एक वर्ष पहले उसने हरदोई जिले के प्रोबेशन विभाग में तैनात बाबू हेमंत कुुमार को झांसी में नौकरी लगवाने के नाम के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये दिए थे। काफी इंतजार करने के बाद उसकी नौकरी नहीं मिली। जब उसने आरोपी बाबू को फोन किया तो जानकारी हुई कि उसका तबादला गोंडा जिले में हो गया है। पीड़ित ने जब नौकरी न मिलने की बात कहकर रुपये मांगे तो आरोपी बाबू ने फोन उठाना बंद कर दिया।
पीड़ित के अनुसार नौकरी के नाम पर कुछ रुपये उसने आरोपी को खाते में दिए थे। बचे हुए रुपये लेने आरोपी खुद उसके पास कांट आया। आरोपी ने जिला प्रोबेशन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। कांट थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें