फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचडब्ल्यू का सिंधौली अस्पताल में हंगामा

Wed, 06 Jan 2016 08:57 PM IST
सिंधौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के तहत सिंधौली में चल रहे बीएचडब्ल्यू महिला स्वास्थ्यकर्मियों के प्रशिक्षण में बुधवार को पूरे दिन हंगामा होता रहा। घटिया भोजन दिए जाने के आरोप में कर्मचारियों ने ट्रेनिंग का बहिष्कार कर दिया। मामले की शिकायत सीएमओ से की गई है।
विज्ञापन

महिला कर्मियों का आरोप है कि सिंधौली और खुटार की 30 बीएचडब्ल्यू का प्रशिक्षण सिंधौली में चल रहा है। प्रशिक्षण को ब्लाक अथवा तहसील मुख्यालय पर नहीं कर खुटार की बीएचडब्ल्यू को 40 किमी दूर सिंधौली बुलाया गया। सोमवार से शुरू हुए प्रशिक्षण में महिलाओं को बेहद घटिया भोजन दिया गया। बुधवार को तो हद ही हो गई, दी गई पूड़ी-सब्जी इतनी खराब थी कि कर्मचारियों ने खाने का बहिष्कार करने के बाद प्रशिक्षण भी अधूरा ही छोड़ दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें लेखन सामग्री आदि भी उपलब्ध नहीं कराई गई। मंगलवार को भी कर्मचारियों ने घटिया भोजन दिए जाने की शिकायत डिप्टी सीएमओ से की थी। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका।
विज्ञापन



प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं कर्मचारियों के लिए बाजार से भोजन मंगवाया गया था। भोजन की गुणवत्ता सही थी, लेकिन कुछ कर्मचारियों ने बेवजह हंगामा कर दिया।
- डॉ. संजीव सिंह, प्रभारी सरकारी अस्पताल सिंधौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें