शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें शपथ भी दिलाई गई।
प्राचार्या प्रो. रूपांशुमाला ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हम न केवल स्वयं को बल्कि दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते है। नोडल अधिकारी पारूल यादव ने दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने पर जोर दिया। संवाद