फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रैली और नुक्कड़ नाटक के जरिये किया स्कूल चलने के लिए जागरूक

विज्ञापन
रैली निकलते कंपोजिट विद्यालय अटसलिया के बच्चे व ​शि​क्षिकाएं। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को सामुदायिक भागीदारी दिवस मनाया गया। इसके तहत रैली, नुक्कड़ नाटक, चौपाल व सूचना पट्ट पर सक्रिय वॉलंटियर के नाम अंकित कराने जैसी गतिविधियां हुईं।
विज्ञापन


विकासखंड भावलखेड़ा के कंपोजिट विद्यालय अटसलिया के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। रैली विद्यालय से शुरू होकर गांव के विभिन्न रास्तों से गुजरी। इसमें शामिल बच्चों ने स्कूल चलो के नारे लगाए। साथ ही प्रेरित करने वाले गीत गाए। शिक्षिका दपिंदर कौर और निकहत परवीन के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने पूरे गांव का चक्कर लगाया। इसके बाद विद्यालय में आकर रैली का समापन हुआ।
छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विद्यालय में चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों के माता-पिता और अभिभावक शामिल हुए। इसी तरह से कंपोजिट मॉडल स्कूल हथौड़ा में भी सामाजिक भागीदारी को सुनिश्चित करने को लेकर गतिविधियां कराईं गईं, अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें