फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। मतदाता सूचियो के प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) की धीमी रफ्तार को देखते हुए ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक वीर विक्रम सिंह और खंड विकास अधिकारी मनीष दत्त एसआईआर प्रक्रिया के बारे में फैले भ्रम को दूर कर लोगों को मतदाता सूचियों में अपने नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

बीडीओ ने बताया कि बीएलओ चार दिसंबर तक घर-घर जाकर प्रपत्र वितरित और संग्रहीत करेंगे। विधायक ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान वोट काटने के लिए शुरू नहीं किया गया है। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामौतार शर्मा, गिरीश चंद्र मिश्रा, राजपाल सिंह, अजीत सिंह, शिव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें