बिहार के पूर्णिया में आयोजित प्रतियोगिता में फ्रीडम आर्ट्स सोसाइटी के नाटक ने तीसरा स्थान पाया।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बिहार के पूर्णिया में आयोजित अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता पनोरमा स्टार सीजन-4 में फ्रीडम आर्ट्स एकेडमी सोसाइटी के नाटक ‘सोच : एक नई पहल’ ने तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं इस मौके पर आयोजित रंगयात्रा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एकेडमी के निर्देशक अतीक अहमद ने बताया कि पूर्णिया में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन 29 अक्तूबर को हुआ था, जिसमें देशभर से 15 टीमों ने हिस्सा लिया। 21 अक्तूबर को समापन कार्यक्रम में बॉलीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव और इंडियल आइडल विनर सलमान अली ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
पनोरमा ग्रुप के संयोजक संजीव मिश्रा और अजीत के सहयोग से कार्यक्रम हुआ था। फ्रीडम आर्ट्स एकेडमी सोसाइटी के नाटक ‘सोच : एक नई पहल’ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर आधारित था। नाटक को काफी सराहा गया। इसे तीसरा स्थान मिला। रंगयात्रा में पहला पुरस्कार टीम को मिला। टीम में शादान खां, पंकज वर्मा, संचित वर्मा, अजीत यादव, तस्दीक, वरुण सिंह, आशीष, विनय, रचित, शिल्पी, कशिश, शिवांगी, मुस्कान, संजना, प्रिया, नेहाल आदि शामिल रहे। संवाद