फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दूध के टैंकर से टकराकर ऑटो पलटा, छह लोग घायल

Tue, 31 Dec 2024 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ ऑटो। संवा
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की शाम करीब 06:45 बजे सिउरा मोड़ के पास फतेहगंज पूर्वी से सवारियां लेकर आ रहा ऑटो बरेली की ओर जा रहे दूध के टैंकर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो पर सवार चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। इस दौरान राजमार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने हादसे में गंभीर घायल तिलहर के मोहल्ला नज़रपुर निवासी हबीब अहमद, कटरा के मोहल्ला इस्लामनगर की बहारो बेगम, फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव करतौली निवासी आलोक सिंह समेत नगर के मोहल्ला इस्लामगर की बिलकीस बानो, रवीना बेग़म और नायाब बानों को सीएचसी पर भेजकर करीब एक घंटे बाद हाईवे पर जाम खुलवाया। हालांकि इस दौरान एक लेन से वाहन गुजरते रहे। गंभीर घायलों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कालेज भेज दिया गया। हादसे के बाद ऑटो और टैंकर को छोड़कर दोनों वाहनों के चालक भाग गए। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर टैंकर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें