शाहजहांपुर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ऑटो ई-रिक्शा चालक
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जनता ऑटो ई-रिक्शा ऑनर्स चालक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन द्वारा प्रमुख सड़कों पर ई-रिक्शा को बंद किए जाने तथा रोडवेज बस स्टैंड पर टीआई व ठेकेदारों की सांठगांठ से वसूली का आरोप लगाया।
ज्ञापन में कहा कि नगर में ई-रिक्शा का कोई स्टैंड नहीं है, जबकि नगर पालिका द्वारा 17 ई-रिक्शा स्टैंड स्वीकृत किए थे। जिन पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। ई-रिक्शा चालकों का गलत तरीके से चालान काटा जा रहा है। इसकी वजह से ई-रिक्शा चालक पहले से ही परेशान हैं और आत्महत्या को विवश हो रहे हैं।
मांग है कि टीआई व ठेकेदार की सांठगांठ से होने वाली वसूली को रोका जाए। गर्रा फाटक से पुत्तूलाल रोड को दोबारा से खोला जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष महफूज अली खान, मोहम्मद मुस्ताक, श्रीपाल, वसीम, राजकुमार, खलील, मोहम्मद फिरोज खां आदि शामिल रहे।